Banda- सीट के विवाद में बस चालक तथा खलासी को हॉकी,डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,पुलिस ने दो को किया अरेस्ट

SHARE:

सीट के विवाद में गुंडो ने प्राइवेट बस चालक तथा खलासी को हॉकी तथा डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट करने के बाद वह वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गंभीर हालत में चालक तथा खलासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के कालू कुआ मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय धर्मेद सिंह पुत्र गुलाब सिंह प्राइवेट टूरिस्ट बस चलाता है। बस बांदा से सूरत चलती है। शनिवार की दोपहर वह सूरत से बस लेकर बांदा आया। तभी क्योटरा तिराहे के पास आधा दर्जन युवक आ धमके युवक ने बस के आगे बाइक खडी कर दिया। इस पर बस चालक ने बस को रोक दिया। बस रूकते ही चालक और खलासी मुन्ना पुत्र छत्रपाल निवासी पतवन कोतवाली बबेरू जैसे ही बस से नीचे उतरे ही थे कि सभी युवको ने दोनो को हॉकी और डंडो से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिससे चालक और खलासी घायल हो गए। सड़क पर जाम लग गया। दोनो तरफ वाहनो की लाइन लग गई। लोग तमाम बीन खड़े देखते रहे तिराहे पर ड्यूटी पर लगाा होम गार्ड बीच बचाव करता रहा। लेकिन मामला शांत नही हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी युवक भाग खड़े हुए। दोनो घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दो युवको हिरासत में ले लिया है। घायल बस चालक धर्मेद्र सिंह ने बताया कि रणधीर नमक युवक सूरत से बस में बैठा था। उसकी सात नबंर सीट बुक थी। युवक एक लेडीज की सीट में बैठा था। युवक का कहना था कि वह उसकी सीट है। इस पर चालक ने उसे सीट से उठा दिया था। इसी बात को लेकर रणधीर और बस चालक के बीच नोक झोक हो गई थी। बस के बांदा आने से पहले रणधीर ने फोन पर अपने दोस्तो को बुलवा। पहले से घात लगाए बैठे युवको ने मारपीट किया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई