बाँदा-सल्फास खाकर भाई-बहन ने दी जान,पुल के नीचे पड़े मिले शव

SHARE:

सल्फास खाकर भाई-बहन ने खुदकुशी कर ली। दोनों के शव नदी किनारे स्थित पुल के नजदीक पड़े मिले। लोगो ने देखा। तब सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद ले नरैनी कस्बा निवासी सोमनाथ गुप्ता उम्र 30 वर्ष का घर तथा दुकान खाली कराये जाने को लेकर चाची से विवाद चल रहा था। विगत 19 जनवरी को अदालत ने दुकान व मकान खाली करने आदेश दिया था। पक्ष में फैसला न आने के कारण सोमनाथ परेशान छप गया। उसे यह लगने लगा कि अगर दुकान व मकान खाली हो जाएगा तो जीवन-यापन के लाले पड़ जायेंगे। सोमवार की शाम सोमनाथ अपनी अविवाहित बड़ी बहन कंचन उम्र 32 के साथ घर से स्कूटी लेकर निकल गया। दोनों नरैनी-कालिंजर बॉर्डर स्थिति बरछन पुल के पास जाकर सल्फास की गोलियां खा ली। जिससे दोनों की मौत गई। लोगो ने देर शाम देखा तब सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से सल्फास की खाली पुड़िया भी बरामद हुई है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर भाई-बहन ने खुदकुशी कर ली है। नरैनी प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि मृतक सोमनाथ किराने की दुकान किये था। मकान व दुकान खाली कराने को लेकर चाची से मुकदमा बाजी चल रही थी। जिस पर चाची मुकदमा जीत गई है। दुकान व मकान खाली किये जाने को लेकर सोमनाथ परेशान था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई