बाँदा-पुल से नहर में गिरे बाइक सवार,किशोर सहित तीन घायल,उपचार के लिए कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती

SHARE:

घने कोहरे के दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से नहर में गिर गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के दुर्गापुर निवासी 23 वर्षीय अरूण सिंह पुत्र बाला सिंह रविवार की सुबह कचुरा गांव निवासी 10 वर्षीय धीरेद्र पुत्र रामपाल और गिरंवा थाना क्षेत्र के पतरहा गांव निवासी 26 वर्षीय जीतू सिंह पुत्र रामशरण के साथ दुर्गापुर से बाइक में बैठकर पतरहा गांव जा रहे थे। तभी घने कोहरे के कारण बाइक आनियंत्रित होकर पुल से नहर में जा गिरी जिससे तीनो लोग घायल हो गए। वहाँ से गुजर रहे राहगीरो ने तीनो को नहर से बाहर निकाला। घटना की जानकारी एंबुलेस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेस ने तीनो को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने जीतू और अरूण को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उनका उपचार जारी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई