बाँदा-गांजा के साथ पकड़ा गया बाइक सवार,डिग्गी से बरामद हुआ 1600 ग्राम सूखा गांजा,बाहर से गांजा लाकर गाँवो में करता था सप्लाई

SHARE:

बाइक की डिग्गी में गांजा लेकर जा रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि थाना कमासिन पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति सूखा गांजा मोटरसाइकिल से इटर्रा बार्डर होते हुए कमासिन व आस-पास जगहो में ले जा कर बिक्री करता है। सूचना पर पुलिस द्वारा इटर्रा बार्डर में चेंकिग लगाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को इटर्रा पुल के पास रोक लिया। पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल की डिग्गी से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्तसुनील पुत्र मूलचन्द्र निवासी ओझानगर लोहरा थाना कमासिन को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज करने के बाद उसका जेल भेज दिया है। सीओ ने यह भी बताया कि अभियुक्त पिछले काफी समय से गांजा की खरीद फरोख्त करता था। उसके कब्जे से 1600 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह,आरक्षी पंकज कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई