बाँदा-ट्रैक पर न बैठने के साथ रील बनाने का न जोखिम,आरपीएफ ने छेड़ी जागरूकता की मुहिम

SHARE:

वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों एवं ट्रैक पर पत्थरबाजी की घटनाओं के मद्देनजर आरपीएफ के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने लोगों को जागरूक किया।महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल प्रदीप कुमार गुप्ता के आदेशों के अनुपालन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी विवेकानंद नारायण के निर्देशन में आरपीएफ निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के द्वारा टीम के साथ रेलवे स्टेशन के आस पास रेलवे ट्रैक किनारे बसी बस्तियो में रहने वाले लोगों तथा उनके बच्चों को रेलवे ट्रैक पार न करने,पटरी किनारे पतंग न उड़ाने,रील इत्यादि न बनाने एवं ट्रेनों में पत्थर न फेंकने के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने बताया गया की रेलवे एक्ट की धारा 147,153 के तहत पत्थर फेंकने वालों पर कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी। यदि बच्चे ऐसा करते पाए गए तो उनके माता-पिता के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसलिए बच्चों को रेलवे ट्रैक से दूर रखें। उन्होंने कहा कभी कभी जरा सी लापरवाही में खुद को भी नुकसान हो जाता है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई