बाँदा-नव निर्मित पुलिस चौकी का सहायक एसपी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

SHARE:

शहर की नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन सहायक एसपी के द्वारा फीता काटकर किया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के द्वारा फीता काटकर अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के प्रयासों से अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी की स्थापना कराई गई।जिसका सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात फीता काटकर उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी 24 घण्टे तैनाती रहेगी। पुलिस चौकी का उद्देश्य महिलाओं,बालिकाओं व अन्य अपराधों के प्रति एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सहज माहौल प्रदान करना है, जहाँ पीड़ित बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उद्घाटन समारोह में कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह,सिविल लाइन आनन्द साहू,मेडिकल कॉलेज बीरेंद्र त्रिपाठी,उप निरीक्षक दिलीप मिश्रा आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई