आदर्श इंटर कालेज में भारतीय सेना दिवस धूम धाम से मनाया गया।एनसीसी केडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी दी।
गुरुवार को 60 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल बृजेश पठानिया के निर्देशानुसार आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा में 78 वां भारतीय सेना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति सूबेदार बिंदु कुमार सिंह गौतम रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे ने ध्वजारोहण के पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट राम प्रसाद ने बताया भारतीय सेना के पहले कमांडर इन के जनरल केएम करिअप्पा 15 जनवरी 1949 को बने थे। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस सैनिकों के सम्मान एवं बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने हेतु यह कार्यक्रम मनाया जाता है। कार्यक्रम में पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद लेफ्टिनेंट रामप्रसाद एनसीसी ऑफिसर कमलेश कुमार,मनीष कुमार द्विवेदी, शिरीष कुमार गुप्ता आदि शिक्षको के अलावा एनसीसी कैडेट भी उपस्थित रहे।