बाँदा-चोरी के मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार,जेवरात सहित नगदी हुई बरामद

SHARE:

चोरी के मामले में फरार चल रहे एक और अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसके कब्जे से चांदी के जेवरात तथा नगदी बरामद हुई है। चार अभियुक्तों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वही एक अभियुक्त अभी भी फरार है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे शुक्रवार को थाना अतर्रा पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि विगत 11 दिसम्बर को कस्बा अतर्रा के नरैनी रोड स्थित रिटायर्ड बैंक मैनेजर मकान से आभूषण तथा नकदी एवं दिनांक 21.11.2025 को अतर्रा स्टेशन रोड से प्रवीण कुमार की मोटरसाकिल चोरी की घटना की सूचना थाना अतर्रा पर प्राप्त हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए विगत 30 दिसम्बर को थाना अतर्रा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा संदीप सोनी पुत्र जयचन्द्र सोनी निवासी मकान नं0 209 रतनसिंह चौक फैजपुरा टोकेवाली गली थाना मजीठा रोड़ अमृतसर पंजाब । हाल पता गांव मगौरा बाजार थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़,प्रेमबाबू रैदास उर्फ बऊआ पुत्र रामस्वरुप रैदास निवासी महुई छतैनी थाना कालिंजर हाल पता मोहल्ला अवन्तीनगर नबाबटैंक अतर्रा रोड़ थाना कोतवाली नगर,अनवार उर्फ अन्नू पुत्र बादल निवासी मोहल्ला अवन्तीनगर अतर्रा रोड़ नबाब टैंक कोतवाली नगर,दीपू रैकवार पुत्र रमेश रैकवार निवासी गांव बदौरा थाना प्रकाश बबौरी जिला छतरपुर म0प्र0, हालपता मोहल्ला अवन्तीनगर नबाबटैंक अतर्रा रोड़ थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया था। तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त सोनू साहू को अतर्रा बांदा रोड़ पर कच्ची सडक मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण पिघलाकर बनाए सफेद धातु के 01 टंच वजन 23 ग्राम व नगद रुपए बरामद हुए है। अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि वह अपने 05 अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर बांदा,महोबा,हमीरपुर, चित्रकूट सहित म0प्र0 में बन्द घरों, दुकानों आदि के ताले/सटल तोड़कर/काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों मोटरसाइकिलों की भी चोरी करते है। पुलिस द्वारा बरामद माल को कब्जे में ले लिया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त विक्की की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह,आरक्षी जंगबहादुर,अजय कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई