घर में अंडा बनाने को लेकर हुए पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने जब शव लटका देखा, तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर निवासी 28 वर्षीय शुभम सोनी पुत्र छोटेलाल सोनी ने शुक्रवार की रात कमरे के अंदर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो घरवालो ने कुड़ी खटखटाई। लेकिन अंदर से कोई आहट नही हुई। परिजनो ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा नही टूटा। परिजनो ने कुंडी काटकर किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतारा। जीवित होने की आशंका पर तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की भाभी सुनीता ने बताया कि शुभम पेटिंंग का काम करता था। वह शुक्रवार की रात काम करने के बाद घर आया था। उसने पत्नी से अंड़ा बनाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर शुभम का पत्नी आरती से विवाद हो गया। शोर गुल सुनकर सास मुन्नी देवी पहुंची और आरती को अपने कमरे में लिवा ले गई। शुभम कमरे में अंडा बनाता रहा। इसके बाद कमरे के अंदर उसने फांसी लगा ली। बताया कि मृतक की शादी 28 अप्रैल 2025 को हुई थी। पति की मौत के बाद पारिवारी जन रो रोकर बेहाल हैं।