फुट पाथ में सब्जी बेच रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत दर्दनाक हो गई।
कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी निवासी 70 वर्षीय कल्लू पुत्र छोटा कुशवाहा बस स्टैड के समीप फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाता था। वह बुधवार की शाम दुकान में बैठा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से भाग रहे वाहन चालक को पकड़ लिया गया। घायल को उठाकर सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कललू ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक अरबिंद ने बताया कि कल्लू आविवाहित था। वह सब्जी का धंधा करता था। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी हुई है।