बाँदा-शटरिंग लादकर जाते समय ई-रिक्शा पलटा,चालक की हुई मौत

SHARE:

सामने आ रहे वाहन को बचाने की चक्कर में शटरिंग लादकर जा रहा ई-रिक्शा पलट गया। चालक रिक्शा के नीचे दब गया। जिसे उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली नगर क्षेत्र के खाईपार मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामनारायन ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की शाम ई रिक्शा में शटरिग का सामान लेकर शुकुल कुआ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने में रिक्शा आनियंत्रित होकर पलट गया। राजकुमार ई रिक्शा के नीचे दब गया। राहगीरो ने देखा तब उसे किसी तरह बाहर निकाला। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। ई रिक्शा में लगे बार कोड से उसकी पहचान उजागर हो सकी। तत्पश्चात पुलिस ने सूचना घर वालों को दी। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई कल्लू ने बताया कि राजकुमार ई रिक्शा चलाता था। वह शटरिग का सामान लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई