बाँदा-अचानक झपकी लगने से ट्रैक्टर के बोनट से गिरा युवक,हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

ट्रैक्टर की बोनट में बैठा युवक अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र गजपुरा गांव के मजरा गांजीपुर निवासी 42 वर्षीय रज्जन पुत्र खइया निषाद अपने परिवार के साथ धान दराने खूटा झाल गया था। रात को सभी लोग ट्रैक्टर में बैठकर गांव जा रहे थे। बताते हैं कि रज्जन ट्रैक्टर के बोनट में बैठा था। ट्रैक्टर उसका भतीजा चुनबाद चला रहा था। तभी रास्ते में रज्जन को अचानक नींद लग गई और वह ट्रैक्टर के बोनट से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उपचार के लिये सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे चुनबाद ने बताया कि वह किसानी करता था। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई