बाँदा-बहन की ससुराल से लौटने के बाद युवक ने खाया जहर,कैंसर की बीमारी से था परेशान

SHARE:

कैसर पीडित युवक ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर लिया। ग्रामीणों ने जब शव पड़ा देखा तब सूचना परिजनों के अलावा पुलिस को दी।
जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव निवासी 25वर्षीय राजू पुत्र शिवलाल गुरूवार की सुबह अपनी बहनी गुडिया की ससुराल डिघवट गया था। कुछ देर गुडिया के घर रूकने के बाद वह अन्य रिस्तेदारो के यहां गया। शव को वह घर के लिए निकल पड़ा। लेकिन वह घर नही पहुंचा। शुक्रवार की सुबह उसका शव पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के कछार डेरा स्थित खेतो में पड़ा गा्रमीणो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके जेब से निकले मोबाइल नबंर पर घरवालो को जानकारी दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के मौसिया शिवराम ने बताया कि राजू दो भाईयो में छोटा था। बड़ा भाई मानसिक विक्षित है। वह अहमदाबाद में रहता था। उसका पिता किसानी करता है। उसके पिता ने राजू की शादी नरी गांव के कछार पुरवा में तय कर दी थी। राजू ने मंगेतर को मोबाइल और सिलाई मशीन भी दिलवा दिया था। राजू के मुह के पास कैंसर था। उसका इलाज भी करवाया गया। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नही हुआ। हालत में सुधार न होने पर पिता ने तीन माह पहले शादी करने से इंकार कर दिया था। इसी पर मंगेतर के परिजनो ने मोबाइल, सिलाई मशीन वापस कर दिया था। शादी के इंकार करने से पर राजू खासा परेशान था। इसी के चलते उसने जहर खा कर खुदकुशी कर ली है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई