प्रेम प्रसंग के चलते इंटर के छात्र ने ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।पुलिस ने पंचनामे कब बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय राजा अनुरागी पुत्री राजेद्र कुमार अनुरागी मंगलवार की शाम बिना बताए घर से निकल आया उसने रात को क्योटरा रेलवे क्रासिग के पास ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी। राहगीरो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद तलाशी ली। तो उसकी जेब से निकला मोबाइल फोन चालू हालत मिला। पुलिस ने मृतक के फोन से सूचना घरवालो को दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के मामा राजकमल ने बताया कि राजा ने प्राइवेट इंटर का फार्म भरा था। उसका तिंदवारा सेंटर गया था। मंगलवार को राजा अपने दोस्तो के साथ तिंदवारा स्थित विद्यालय सीट और रोल नबंर कमरा नबंर देखने भी गया था। बाजार से पेन पेंसल पटरी आदि सामग्री खरीद कर भी लाया था। रात को वह बिना बताए घर से निकल आया। मां नीतू ने फोन किया। तो राजा ने जबाब दिया कि वह चौराहे में है कुछ देर में घर आ जाएगा। इसके बाद फिर उसका मोबाइल नही हुआ उठा। मृतक के फुफेरे भाई देवानंद ने बताया कि उसका परिवार की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक उस महिला से शादी करना चाहता था। घरवाले शादी करने को तैयार नही थे। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।