बाँदा-जहर खाकर युवक ने दी जान,मौत से परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिला के कारी माटी गांव निवासी अजय उम्र 18 वर्ष पुत्र रामकिशोर ने गुरूवार की शाम घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हो सकी। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा रामस्वरूप पाल ने बताया कि अजय मजदूरी करता था। घटना के समय उसका पिता किसी काम से चला गया था। मां केशकली खेत गई हुई थी। घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नही हुआ। जहर खाने का कारण अज्ञात है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई