बाँदा-रुपये देने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी

SHARE:

परिजनों ने खर्च के लिए रूपए देने से मना कर दिया तो नाराज होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित पुत्र ज्ञानी राजपूत ने बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। काफी देर बाद कमरे पर पहुंची छोटी बहन सपना ने देखा तो उसकी हालत खराब थी। वह उल्टिया कर रहा था। मामले की जानकारी खेत में काम कर रहे पिता को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता ने उसे उठाकर बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने बताया कि रोहित मुम्बई में रहता था। वह एक सप्ताह पहले गांव आया था। खर्च के लिए रोहित एक हजार रूपया मांग रहा था। पिता ने रूपए देने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक दो भाइयो में छोटा था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई