खेत गए नलकूप मिस्त्री की किसी से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी शव को खेत मे फेंककर फरार हो गए। खुलासे को लेकर एसपी ने अलग-अलग टीमे लगाई है।
तिंदवारी थाना के जरिया गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र नत्थू आरख मंगलवार की दोपहर अपने खेतों में बोई गई फसल की सिचाई करने गया था। तभी उसकी अगौछा से गला घोट कर हत्या कर दी। शव को घसीट कर भैया लाल के अरहर के खेत में फेक दिया। देरशाम तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। लेकिन उसका कुछ पता नही चला। बुधवार सुबह खेत पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो उसका शव अरहर के खेत में पड़ा था। शव देखते ही ग्रामीणो में सन सनी फैल गई। मौत की खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फारेसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किया। सूचना पाकर सीओ सदर राजवीर सिंह गौर मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के घरवालो ने बताया कि रमेश नलकूप मिस्त्री था। रमेंश के पास चार बीघा जमीन है। पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है।