बाँदा-ट्रक का धुरा टूटने से निकले पहिये,अधेड़ सहित भैस की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

चलते ट्रक के दोनों पहिया निकल गए। जिस पर घर के बाहर बैठे अधेड़ के ऊपर ट्रक का पहिया चढ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं नजदीक में बंधी भैस भी चपेट में आकर मर गई। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलगांव निवासी 55 वर्षीय कल्लू पुत्र तिलउवा बुधवार की दोपहर खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर बैठा था। तभी बिसंडा की ओर बाँदा आ रहा 18 चक्का ट्रक कल्लू के घर के पास ट्रक का धुरा टूट गया। जिससे ट्रक के दोनो पहिया एक साथ निकल गए। पहिया दरवाजे पर बंधी भैस के ऊपर चढने के बाद कल्लू के ऊपर भी चढ गया। जिससे भैस की मौके पर मौत हो गई। वहीं कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक को गाँव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घायल कल्लू को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई