बाँदा-बालू लेने खदान गए ट्रक चालक की ठंड लगने से हुई मौत

SHARE:

बालू लेने खदान गया ट्रक चालक ठंड की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुँचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार राज बहादुर उम्र 50 वर्ष पुत्र राम रतन निषाद निवासी घाटमपुर जनपद कानपुर ट्रक चालक है। रविवार की शाम बालू लेने पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ोहरा खदान गया था। जैसे ही उसने ट्रक को खड़ा किया। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बताया गया कि ठंड की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। सूचना के मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने घटना की सूचना परिवार वालों को दी। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई