बाँदा-तमंचे के साथ पकड़ा गया टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर अपराधी,हत्या सहित आरोपी के विरुद्ध दर्ज हैं 25 मुकदमे

SHARE:

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित टॉप टेन अपराधी को पकड़ा है। जिसके विरुद्ध हत्या सहित 25 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

एसपी पलाश बंसल के निर्देशन पर अपराधियों के विरुद्ध जनपद में धर पकड़ अभियान अनवरत जारी है। चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चंद्रप्रकाश तिवारी को सूचना मिली कि महोखर गांव के नजदीक हिस्ट्री सीटर तथा टॉप टेन अपराधी प्रेम तिवारी पुत्र श्री राम तिवारी निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात तमंचा लिए खड़ा हुआ है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर धर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा तथा कारतूस बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि अभियुक्त प्रेम तिवारी स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। टॉप 10 सूची में भी उसका नाम दर्ज है। हत्या जानलेवा,हमले सहित प्रेम तिवारी के विरुद्ध 25 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। जैसे ही मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो तत्काल पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई