ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले के मामले में पुलिस ने एमपी के चोर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से चोरी की बैट्री पुलिस ने बरामद की है।गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्राज्यीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के कन्दोहरा के रहने वाले बाबूराम पुत्र देवी दयाल ने विगत 29 जनवरी को थाना फतेहगंज पर सूचना दी कि अज्ञात लोगों द्वारा उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई है। जिसके सम्बन्ध में थाना फतेहगंज पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। बताया कि शुक्रवार को थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उमेश पुत्र सोहावन निवासी खेरवा थाना बरौधा जनपद सतना मध्यप्रदेश को बरछा डड़िया रपटा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की बैटरी भी बरामद हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक गुलाब चन्द्र यादव,आरक्षी शैलेन्द्र तिवारी शामिल रहे।