बाँदा-गांजा के साथ पकड़ा गया सप्लायर,बाहर से लाकर फुटकर करता था बिक्री

SHARE:

बाहर से गांजा लेकर आ रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से झोले में गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि थाना कमासिन पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि मुसीवॉ दादौ-कमासिन रोड़ के पास गुमटी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा बेचे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर अभियुक्त हिमांशु पुत्र रामसागर निवासी नेता नगर थाना बबेरु को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो गुमटी में रखी झोरी को खोलकर चेक किया गया तो उसमें से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि अभियुक्त हिमांशु पिछले काफी समय से गांजे का कारोबार कर रहा था। बाहर से गांजा लाकर वह पुड़िया बनाकर बेंचता था। कहा की जैसे ही उसके आने की सूचना मिली तो पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया है। बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में दादौं घाट चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार त्यागी,उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय,आरक्षी अंकित यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई