प्रमोशन होने पर एसपी ने सितारे लगाकर दरोगा का ओहदा बढ़ाया है। उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के साथ एसपी ने निरीक्षक बने सब इंस्पेक्टर को कर्तव्य निष्ठा का पाठ भी पढ़ाया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना मटौन्ध में तैनात उपनिरीक्षक इंदल यादव के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्य क्षेत्र में आने वाली नवीन चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। साथ ही एसपी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निरीक्षक इंदल यादव मूल रुप से आजमगढ़ के रहने वाले है। वर्ष 1996 में जनपद एटा से उत्तर-प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक व प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम आदि मौजूद रह।