बाँदा-बीमारी से ग्रसित सिपाही की थमी सांसे,महकमे में दौड़ी शोक लहर

SHARE:

बीमारी से ग्रसित सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मचारी तथा अधिकारियों ने मौत पर दुःख जताने के साथ मृतक आत्मा की शांति की कामना की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में कार्यरत वर्ष 2016 बैच के सिपाही संदीप सिंह परिहार पिछले काफी समय से लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। जिसका उपचार भी चल रहा था। मंगलवार की रात अचानक सिपाही की तबीयत बिगड़ गई। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने कारण डॉक्टरो ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार करने के बाद परिजन उसे अपने जनपद उन्नाव ले गए। जहां इलाज के दौरान सिपाही की सांसे हमेशा के लिए थम गई। मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में एक बार की शोक की लहर दौड़ गई। डीआईजी चित्रकूट धाम राजेश एस,एसपी पलाश बंसल,एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक,सीओ सदर राजवीर सिंह,बबेरू सौरभ सिंह,अतर्रा प्रवीण कुमार, सीओ यातायात प्रतिज्ञा सिंह,सीओ ऑफिस अखिलेश राजन,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव आदि पुलिस अधिकारियों ने दुख जताया है। इसके साथ ही एसपी पलाश बंसल ने मृतक परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई