खदान कर्मी से ब्लैकमेलिंग करने तथा रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तथाकथित पत्रकार को पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
पैलानी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम खप्टिहाकला के रहने वाले अर्जुन सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह ने थाना पैलानी पर सूचना दी थी कि दिनांक 17.01.2026 की शाम को ग्राम खप्टिहाकला का ही रहने वाला पवन पुत्र रामप्रकाश अपने आपको तथाकथित पत्रकार बताकर कहा कि तुम साड़ी खदान के लिए काम करते हो। इसलिए 50 हजार रुपए या प्रतिदिन 500 रुपए देने की मांग की। इसके साथ ही खदान के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक पूर्व में कई बार साड़ी खदान जाकर वीडियो बनाकर रंगदारी वसुलने की कोशिश कर चुका है। जिस पर एसपी पलाश बंसल ने मुकदमा दर्ज करने के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पपरेंदा रोड अलोना नगर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा,उप निरीक्षक लल्लन प्रसाद सिंह,आरक्षी धीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।