बाँदा- अधिकारियों की लोकेशन देने के साथ ट्रक पासिंग कराने के मामले में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार,नो एंट्री में ट्रक पासिंग करने के दौरान पुलिस कर्मियों से की मारपीट

SHARE:

अधिकारियों की लोकेशन देने के साथ बालू तथा गिट्टी लदे ट्रक पासिंग कराने के मामले में पुलिस ने तथाकथित पत्रकार को पकड़ा है। उसे पर नो एंट्री में ट्रक निकलाने के दौरान ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों पर हाथापाई करने के साथ धमकी का भी आरोप है।
मुख्यमंत्री योगी की जीरो टॉलरेन्स की नीति के क्रम में जनपद में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को अवैध ट्रकों को पार कराने का दबाव बनाते हुए पुलिसकर्मी से अभद्रता और हाथापाई करने वाले तथाकथित पत्रकार को थाना अतर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह ने बताया कि अभियुक्त आलोक गर्ग निवासी कस्बा अतर्रा अवैध खनन पर कार्यवाही करने वाली टीम की लोकेशन देकर अवैध मोरम और गिट्टी के ट्रकों को पार कराता था। शुक्रवार को अभियुक्त द्वारा कस्बा अतर्रा नो एंट्री पर अवैध मोरम एवं गिट्टी से लदे ट्रकों को पार कराने का दबाव बनाते हुए तथाकथित पत्रकारआलोक गर्ग पुत्र रामबालक गर्ग निवासी कस्बा व थाना अतर्रा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से हाथापाई और अभद्रता की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में थाना अतर्रा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए शनिवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। गौरतलब हो बांदा पुलिस द्वारा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त अभियुक्तों पर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो भी अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त होंगे या जो भी व्यक्ति वैध खनन एवं परिवहन में व्यवधान उत्पन्न करेंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई