बाँदा-सफाई करने के दौरान ट्रैक्टर स्टार्ट होने से ननद,भाभी की कुचलकर हुई मौत,अलाव तापते समय हुआ हादसा

SHARE:

सफाई के दौरान अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। इसी दौरान घर के बाहर अलाव ताप रही ननद, भाभी की कुचलकर मौत हो गई। वही चालक का भी पैर टूट गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरइया पुरवा निवासी 45 वर्षीय पार्वती पत्नी बुद्वविलास
रविवार की सुबह परसौली गांव निवासी 60 वर्षीय भाभी ललिता उर्फ बिटटी देवी पत्नी भूपतराम के साथ घर के बाहर अलाव ताप रही थी। वही पर पार्वती के जेठ शिवलोचन का ट्रैक्टर खड़ा था। उसका 35 वर्षीय पुत्र देवकुमार ट्रैक्टर की सफाई कर रहा था। ट्रैक्टर गेयर में खड़ा था। इसी बीच डायनुमा में अचानक रिंच गिर गया। जिससे ट्रैक्टर चालू हो कर आगे बढ गया। चपटे में आकर ललिता और पार्वती के अलावा ट्रैक्टर चालक दब गए। ललिता की मौके पर मौत हो गई। पार्वती और ट्रैक्टर चालक देवकुमार गंभीर रूप से घालय हो गए। दोनो घायलो को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने हालत देख दोनेा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालो ने दोनों को यहां लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार होने से पहले पार्वती ने दम तोड़ दिया। मृतका पार्वती के पुत्र सर्बेश ने बताया कि उसकी बुआ ललिता धान की फसल काटने आई थी। हादसे के बाद मृतका के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई