बाँदा-सर्राफा करोबारी के बेटे को अगवा करने के साथ फिरौती मांगने वाला दूसरा अभियुक्त भी गिरफ्तार

SHARE:

सर्राफा कारोबारी के बेटे को अगवा करने के साथ 5 लाख की फिरौती मांगने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस में पकड़ लिया है। जिसने अपने साथी के साथ मिलकर कारोबारी की दुकान में धमकी भरा पत्र लिखकर फेंका था। पैसा ना देने पर जान से मारने की धमकी दी थी
थाना तिन्दवारी क्षेत्र के अंतर्गत बेंदाघाट में एक सर्राफा कारोबारी के दुकान में विगत 26 जनवरी की सुबह धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें पत्र भेजने वालों ने यह जिक्र किया था कि उसके इकलौते बेटे के 3 लाख में सुपारी मिली है। अगर उसकी सलामती चाहते हो तो 5 लाख उन्हें दो। अगर पैसे का इंतजाम नहीं किया तो उसकी हत्या कर देंगे। सुबह जब दुकान दार दुकान खोलने पहुंचा। तो पत्र देख कर हैरान हो गया। तत्काल सूचना तिंदवारी पुलिस को दी। इधर मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी पलाश बंसल ने आरोपियों के पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई। 2 दिन पहले पुलिस सनी पुत्र रनमत सिंह को गिरफ्तार का जेल भेज दिया था। वहीं दूसरे आरोपी भानु की तलाश जारी थी। बुधवार को पुलिस ने अभियुक्तभानू पुत्र राजकुमार निवासी अमलीकौर थाना तिन्दवारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कभी से तमंचा कारतूस भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह थाना प्रभारी तिन्दवारी,उप निरीक्षक उत्कर्ष सिंह,कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर,आरक्षी शम्स इबरार अख्तर,ब्रजेश सिंह,मनोज कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई