बाँदा-मोबाइल पर बातचीत के दौरान पति से हुई कहासुनी,नाराज होकर युवती ने लगाई फांसी

SHARE:

मोबाइल फोन पर पति पत्नी के बीच हुए विवाद पर पत्नी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वालों ने जब शव लटका देखा, तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद बांदा के कालिजर थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय पूनम पत्नी सुनील वर्मा ने गुरूवार की रात कमरे के अंदर पंखा की हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह सास सुनीता ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के देवर दिलीप का कहना है कि उसका बड़ा भाई सुनील चार माह से हैदराबाद में है। गुरूवार की रात भाभी पूनम का मोबाइल फोन पर भइया से बात चीत हो रही थी। बात चीत के दौरान दोनो में विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर पूनम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई