बाँदा-साहब दबंग बीज भंडार में किए हुए हैं कब्जा,शिकायत पर डीएम ने तत्काल लिया एक्शन,कब्जा हटाने के दिये निर्देश

SHARE:

साहब बीज भंडार में दबंग कब्जा किये हुए हैं। समाधान दिवस में शिकायत मिलने तत्काल एक्शन लेते हुए डीएम ने कृषि अधिकारी को कब्जा हटवाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दबंगो के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम जे रीभा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत,राजस्व,पुलिस, विकास,आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान कुल 143 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम जे रीभा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक फरियादी द्वारा सरकारी बीज भण्डार बिसण्डा में अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी जे रीभा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कृषि अधिकारी को अतिक्रमण हटवाये जाने के निर्देश दिये। बदौसा रोड में कुछ घरों में नाले का पानी जाने की शिकायत पर समस्या का निस्तारण करने हेतु जिलाधिकारी जे रीभा ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अतर्रा को निर्देशित किया। एक फरियादी द्वारा ग्राम के रास्ते का निर्माण किये जाने के प्रार्थना पत्र पर खण्ड विकास अधिकारी नरैनी को रास्ता बनवाने के निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा विद्युत कनेक्शन दिलाये जाने तथा एक अन्य महिला फरियादी द्वारा वृद्धावस्था पेंशन दिलाये जाने के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस विभाग की समस्याओं को सुनते हुए समस्याओं का निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा,उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी,जिला विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,नायब तहसीलदार अतर्रा सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस एसडीएम नमन मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जहां सहायक एसपी मेविस टॉक तथा एसडीएम नमन मेहता के समक्ष कुल 36 मामले आये। जिस 8 शिकायतों का मौके निस्तारण किया गया। पैलानी तहसील में समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यहां कुल 45 शिकायते आई। जिस पर चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अंकित वर्मा,सीओ सदर राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। बबेरू तहसील में एसडीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। एसडीएम तथा सीओ सौरभ सिंह ने चार शिकायत पत्रों का तत्काल प्रभाव निस्तारण कराया। लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई