बाँदा-ऑटो की टक्कर से सिपाही की मौत,मौत के बाद परिवार में छाया मातम

SHARE:

तेज रफ्तार ऑटो बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया। जहां रास्ते में ही सिपाही ने दम तोड़ दिया।
हमीरपुर जिला के टेढा गांव निवासी 27 वर्षीय कन्हैया गुप्ता पुत्र लक्ष्मी गुप्ता मिर्जापुर थाने में कास्टेबल के पद पर तैनात था। वह 30 नवबंर को अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था। छुटटी खत्म होने के बाद वह सोमवार को मिर्जापुर जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। बांदा के सर्वोदय नगर मोहल्ला में उसके मामा श्रीनिवास रहते है। कन्हैया मामा से मिलता वही पर बाइक खड़ी करता इसके बाद ट्रेन पकड़ कर मिर्जापुर जाता तभी सर्वोदय नगर के पास पीछे से आ रही आटो ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी बिंदकी के पास उसने दम तोड़ दिया। मोत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के मामा श्री निवास ने बताया कि वह मिर्जापुर में कास्टेबल के पद पर तैनात था। उसे दोपहर की ट्रेन से मिर्जापुर जाना था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई