बाँदा-घर के बाहर खेल रही बालिका के साथ पड़ोसी ने छेड़खानी,आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

दरवाजे के बाहर खेल रही बालिका को पड़ोसी युवक अपने घर ले गया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 6 वर्षीय बालिका मंगलवार की रात अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी राजेश सोनी नशे की हालत मे आया और बालिका को बहला फुसला कर अपने घर ले गया। घर ले जाने के बाद बालिका के साथ छेड़खानी करने लगा। बालिका के चीखने पर राजेश ने उसे छोड़ दिया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। घर पहुंची बालिका ने आपबीती अपनी मां को बताई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी के मकान को चारो तरफ से घेर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी ई रिक्शा बैठा था। वही पर पीड़िता और आरोपी के बच्चे खेल रहे थे। आरोपी ने उसके साथ छेड़ छाड़ कर दिया। आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई