बाँदा-पड़ोसी के साथ बेटी के चली जाने से परेशान माँ ने फांसी लगाकर दी जान

SHARE:

पड़ोसी के साथ बेटी के चली जाने का मां सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। बेटी के जाने तथा गांव वालों के तरह-तरह की चर्चाओं से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गिरंवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला रविवार की रात सूना मौका देख कमरे के अंदर छत के छल्ले पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब बेटी की नीद खुली तब उसने मां को फंदे पर लटकता देखा। शोर गुल सुनकर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पुत्र ने बताया कि उसका पिता नागपुर में रह कर मजदूरी करता है। विगत तीन जनवरी को उसकी बहन पड़ोसी के साथ भाग गई थी। बहन के भागने की सूचना पाकर पिता भी रविवार को गांव आ गया था। बहन के भागने से मां ज्यादा परेशान रहती थी। गांव में तरह तरह की चर्चाए हो रही थी। इन्हीं तानों से क्षुब्ध होकर मां घर से बाहर निकलती नही थी। इसी के चलते माँ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौत के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई