संदिग्ध परिस्थितियों में मनरेगा जेई ने फांसी लगाकर खुदकुशी ली। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के किरन कालेज चौराहा निवासी 35 शोभित दुवे पुत्र नारायण प्रकाश दुबे मनरेगा में संविदा जेई था। सोमवार की रात कमरे के अंदर छत के छल्ले पर चादर के सहारे उसने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत गई। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो मौके पर परिजन पहुंचे। कमरे के बाहर आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं हुई। दरवाजा तोड़ कर परिजन अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चचेरे भाई आशीष दुवे ने बताया कि शोभित महुआ व्लाक में संविदा पर मनरेगा जेई के पद पर कार्यरत था। उसकी शादी पिछले वर्ष 24 फरवरी को हुई थी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि वह मानसिक तनाव में रहता था। शराब के नशे का आदी भी था। मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।