बाँदा-रेलवे टिकट की कालाबाजारी करते पकड़ा गया बिचौलिया,आरपीएफ ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

आरपीएफ पुलिस ने रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाले एक शातिर युवक को पकड़ा है। जिसके कब्जे से मोबाइल, टिकट तथा रिजर्वेशन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज के आदेशों के अनुपालन में,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त झाँसी के निर्देशन में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने सूचना पर टिकट की कालाबाजारी करने वाले एक युवक को पकड़ा है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली कि स्टेशन प्लेटफार्म एवं रेलवे कोर्ट के एक नजदीक एक युवक टिकट की कालाबाजारी कर रहा है। सूचना पहुँची आरपीएफ टीम ने अवैध टिकट की बिक्री करने के आरोप में मनोज पुत्र राम प्रकाश उम्र करीब 34 वर्ष जाति धूलिया निवासी स्वराज कॉलोनी गली नंबर 9 के पास साहब तालाब थाना कोतवाली नगर को
पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त जरूरतमंद लोगो के तत्काल रेलवे रिजर्वेशन काउंटर टिकट बनवाकर, टिकट मूल्य की दर से प्रति व्यक्ति 500/- से 600/- रूपये अधिक दाम लेकर अवैध रूप से कारोबार करता था। जिसके पास से भविष्य यात्रा की 01 रिजर्वेशन काउंटर टिकट कीमत रु. 3580/- रुपए,01 तत्काल एसएल का आरक्षण काउंटर टिकट,तत्काल आरक्षण फार्म,03 तत्काल आरक्षण फार्म व दो आरक्षण फॉर्म,एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम आरपीएफ प्रभारी सुरुचि दुवेदी,उप निरीक्षक अतुल कुमार,आरक्षी राजाराम यादव,मोहम्मद वसी शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई