बाँदा-कर्ज तथा मर्ज से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

SHARE:

कर्ज तथा मर्ज से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पडोस की बालिका ने जब शव लटका देखा, तब घटना की जानकारी घर के अलावा मृतक के परिजनों को दी।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी 49 वर्षीयं चुन्नू यादव पुत्र भोला यादव किसानी करता था। उसके पास दस बीघा जमीन थी। वह क्षय रोग से पीड़ित था। उसने खेती किसानी के लिए केसीसी के जरिए एक लाख रूपए का कर्ज ले लिया था। वह सोमवार की सुबह घर से खाना खा कर खेत जाने के बात कह कर निकल गया। तभी घर से तीस मीटर दूर राकेश निषाद पुत्र झुरिया निषाद के खाली पड़े निर्माणाधीन मकान के अंदर खूटी पर अगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शाम को बकरी चरा वहां से निकल रही राकेश निषाद की पुत्री शालू ने देखा तो दरवाजे घुले थे। वह मौके पर पहुंची देखा तो चुन्नू फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोर गुलसुनकर चुन्नू के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फांरेसिक टीम ने नमूने लिए। मृतक के भाई रामनारायण यादव ने बताया कि वह पांच भाईयो में चौथे नबंर का था। उसकी शादी नही हुई थी। वह क्षय रोग से ग्रसित था। जिसका इलाज भी चल रहा था। आराम न मिलने के कारण उसने आत्महत्या कर ली।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई