बाँदा-ठंड की चपेट में आने से अधेड़ की मौत,दो महिलाओं की हालत बिगड़ी

SHARE:

ठंड की चपेट में आने से जहां अधेड़ की मौत हो गई। वही दो अन्य की हालत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीषण ठंड के चलते डायरिया,पेट दर्द मरीजों की संख्या में भी रोजाना इजाफा हो रहा है। बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी 50 वर्षीय लाखन पुत्र सीताराम मिटटी के वर्तन बनाने का काम करता था। वह शनिवार की सुबह चार पाई में बैठा था। तभी सर्दी की चपेट में आ जाने से वह कंपकपाने लगा। हालत बिगड़ने पर घरवालो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मेंं कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई शिवलोचन ने बताया कि सर्दी लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पत्नी रेखा समेत परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार पुरवा निवासी 70 वर्षीय फुलमतिया शनिवार की सुबह काम कर रही थी। तभी सर्दी की चपेट में आने से उसकी हालत बिगड़ गई। इसी देहात कोतवाली क्षेत्र के फतपुरवा गांव निवासी 27 वर्षीय सरोजा शनिवार की सुबह घर पर काम कर रही थी। तभी सर्दी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही सर्दी में कोल्ड डायरिया सीने के दर्द, पेट दर्द से पीड़ित महेदू गांव निवासी 42 वर्षीय आशा देवी,जौरही निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी,मर्दन नाका निवासी 15 वर्षीय अकाक्षा, अतर्रा चुंगी निवासी 25 वर्षीय रामभवन,बलखंडी नाका निवासी 65 वर्षीय कुषमा, छाबी तालाब निवासी 18 वर्षीय समन, कालूकुआ निवासी 45 वर्षीय उमा,अर्दली बाजार निवासी 65 वर्षीय शशि,अलीगंज निवासी 72 वर्षीय राजेद्र, बरगाहनी निवासी 29वर्षीय बारेलाल,उमराहनी गांव निवासी 17वर्षीय बिटोला,पदमाकर चौराहा निवासी 50 वर्षीय नसीम बानो,गुरेह गांव निवासी 18 वर्षीय संध्या,छोटी बाजार निवासी 30 वर्षीय सागर को भर्ती कराया गया। 
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई