दृष्टिबाधित विद्यालय में मानवाधिकार फोरम की गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान बच्चों तथा शिक्षकों को फोरम के सदस्यों के द्वारा गर्म कपड़े वितरित किए गए।
मानवाधिकार फोरम के तत्वाधान में जनपद के ग्राम महोखर के राजकीय दृष्टिबाधित कालेज में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव विनोद कुमार श्रीवास्तव,बुंदेलखंड प्रभारी नीलम गुप्ता मौजूद रही।मानवाधिकार दिवस पर कॉलेज के दृष्टि बाधित बच्चों तथा शिक्षकों को प्रोत्साहित करते गर्म स्वेटर वितरण कर सम्मानित किया गया। मानवाधिकार फोरम के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने बच्चों को संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए मानवाधिकार फोरम के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि गरीबों,मजलूमों,पीड़ितों असहाय लोगों को न्याय दिलाने के खातिर संगठन हमेशा मजबूती से खड़ा है। विद्यालय के बच्चों का हौसला बढ़ाने तथा प्रोत्साहित करने के साथ मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्र सेवा ही सर्वोपरि है। इसलिए सभी को एकजुटता के साथ सेवा भाव कार्य करना चाहिए।नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला,अरविंद कुमार गुप्ता,अमित कुमार,राहुल भाई रानू आदि मौजूद रहे।