बाँदा-टायर फटने से तेज रफ्तार पीकप पलटा,चालक सहित दर्जन भर मजदूर घायल

SHARE:

बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से तेज रफ्तार पीकप पलट गया। जिसमें सवार 12 मजदूर घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी डा की एंबुलेस ने सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका उपचार जारी है।
महोबा जिला के खन्ना गांव के रहने वाले मजदूर शुक्रवार की सुबह पीकप में बैठकर बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मजदूरी करने महोखर जा रहे थे। तभी चैनेज नबंर 67़1के अछरौड़ के पास तेज रफ्तार पीकप का टायर फट गया। जिससे पीकप तीन पलटी खाने के बाद पलट गया। इसमें सवार मजदूर 25 वर्षीय होरीलाल पुत्र मन्ना,30 वर्षीय बलराम पुत्र रामरूवरूप,16 वर्षीय कुलदीप पुत्र छुटटन,40 वर्षीय मूलचंद्र पुत्र काशीपाल निवासी गुढा हमीरपुर, 42 वर्षीय कमलेश पुत्र रामआसरे, 60 वर्षीय अयोध्या पुत्र मत्ती,27 वर्षीय संदीप पुत्र चंद्री यादव,30 वर्षीय शिवशंकर पुत्र भगवानदास,26 वर्षीय रामबान पुत्र कल्कू,चालक 36 वर्षीय प्रतीक,35 वर्षीय संतराम यादव पुत्र पुत्तू,30 वर्षीय सुनील पुत्र चंदी निवासी गुढा हमीरपुर, घायल हो गए। हादसे से घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी यूपी डा की एंबुलेस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेस ने सभी घायलो को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई