बाँदा-बीमारी के चलते हेड कांस्टेबल की मौत,महकमे में दौड़ी शोक की लहर

SHARE:

पुलिस लाइन में कार्यरत कांस्टेबल की बीमारी के चलते मौत हो गई। सिपाही की मौत पर महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों ने मौत दुःख जताने के साथ पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।
कौशाम्बी जनपद के जमुना पार गांव निवासी 59 वर्षीय श्यामलाल पुत्र जौखी हेड कास्टेबल के पद पर कार्यरत था। पिछले काफी समय से  वह पुलिस लाइन में तैनात था। हेड कांस्टेबल काफी दिनो से बीमार चल रहा था। जिसका इलाज भी चल रहा था। शनिवार की दोपहर बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियो ने देखा तो उन्हे अपने उच्चाधिकारियो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कार्मियो ने उपचार के लिए सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी होते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सिपाही की मौत पर डीआईजी राजेश एस,एसपी पलाश बंसल,एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टाक सहित आदि अधिकारियों ने दुःख जताने के साथ परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई