बाँदा-खलिहान में आग लगने से जली धान की फसल,किसान ने आग लगाने की जताई आशंका

SHARE:

अचानक आग के लगने खलिहान में रखी धान की 15 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान आग लगाने की आशंका जताई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी हरिकृष्ण मौर्य शुक्रवार को अपने खलिहान में धान की फसल की मढाई कर रहा था। शाम को वह अपने परिवार के साथ घर खाना खाने आ गया। जैसे की घर पहुंचा ही था कि उसकी धान की फसल में आग लग गई। देखते ही देाखते पूरी फसल धू धूकर जलने लगी। सूचना पाकर हरिकृष्ण भी खेत पहुंच गया। गा्रमीणो ने समर सेबल के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नही मिली। मामले की सूचना दमकल को दी गई। सूचना के डेढ घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल ने जबतक आग बुझाया तब तक पूरी फसल जल कर खाक हो गई। हरिकृष्ण मौर्य ने बताया कि उसके खलिहान में 15 बीघा की फसल रखी थी। आशंका है कि किसी ने आग लगा दिया है। दमकल की दो गाड़ी पहुची थी। आग बुझाने में गाडियो का पानी खत्म हो गया था। समर सेबल से शाम छह बजे से आग बुझाने का शुरू हुआ था। जो रात 12 बजे तक चला। दूसरे दिन भी खलिहान में आग धधक रही थी। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई