बाँदा-शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने जब शव लटका देखा,तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेहटा गांव निवासी नरेश उर्फ अवधेश उम्र 35 वर्ष पुत्र छुटकू सिंह शराब पीने का का आदी था। वह सोलर पैनल लगाने का काम करता था। शनिवार की शाम उसने कमरे के अंदर रस्सी से पंखा के हुक पर फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकला। तब परिजनों ने जाकर देखा। तो उसका शव फांसी पर लटक रहा था। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी बहन ने अपने गांव छिरका में शंकर जी की स्थापना करवाई थी। उसकी पत्नी तन्नो और मां कल्ली छिरका गई हुई थी। घर पर कोई नही था। घटना के सम्बंध में पुलिस का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। नशे में ही उसने यह घटना अंजाम दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई