बाँदा-शराब के नशे में बेटे ने तोड़ा मां का हाथ,पुलिस ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

SHARE:

गाली गलौज देने से मना करने पर नशे में धुत बेटे ने मां को लाठियो से पीट कर जख्मी कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के नादा देव गांव निवासी 52 वर्षीय शिवकली पत्नी बिंदा प्रसाद शुक्रवार की शाम घर पर अपने पति के साथ बैठी थी। तभी उसका पुत्र सुखबीर प्रजापति नशे में धुंत हो कर घर आया और गाली गलौज करने लगा। शिवकली ने मना किया। इसी बात को लेकर मां बेटे में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि पुत्र ने मां को लाठियो से पीट कर घायल कर दिया। जिससे उसका एक हाथ टूट गया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। सूचना पाकर पुलिस कर्मी शिवप्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियो की सूचना पर मौके पर पहुंचे एंबुलेस के ईएमटी राकेश और चालक हिमाशू ने शिवकली को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डायल 112 के सिपाही शिवप्रताप सिंह ने बताया कि शिव कली के पुत्र सुखबीर ने नशे में उसे मारापीटा है। जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई