बाँदा-बेटी की ससुराल से घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी की सड़क हादसे में हुई मौत,10 दिन पहले किए थे बेटी के हाथ पीले

SHARE:

बेटी की ससुराल से वापस घर लौट रहे बाइक सवार कपड़ा व्यापारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।
बबेरू कस्बे के कमासिन रोड प्रभाकर नगर मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय राजबहादुर उर्फ राजा कुशवाहा पुत्र राजकुमार कुशवाहा कपड़ा व्यापारी था। वह घर पर ही दुकान खोले था। वह गुरूवार की रात बांदा से वापस बाइक लेकर घर लौट रहा था। तभी कस्बे के एक स्कूल के पास सामने से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालो ने राजा कुशवाहा को बांदा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर घरवालो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई आशीष ने बताया कि राजकुमार ने 30 नवबंर को अपनी बेटी की शादी बांदा में की थी। उसी के वह ससुराल गया था। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई