बाँदा- सर्राफा कारोबारी के इकलौते बेटे को अगवा करने के साथ मिली जान से मारने की धमकी,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

सर्राफा कारोबारी के बेटे के अगवा करने के साथ फिरौती मांगने मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती मांगने वालों ने दुकान में धमकी भरा पत्र भी फेंक आये। जिसमें लिखा था कि तुम्हारे इकलौते बेटे के मारने के लिए 3 लाख की सुपारी मिली है। अगर बेटे को सलामत चाहते हो तो 5 लाख रुपये दो। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने 12 घंटे के भीतर एक आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।
जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सर्राफा कारोबारी को दुकान में धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें लिखा था कि तुम्हारे इकलौते बेटे कि हमें 3 लाख में सुपारी मिली है। अगर उसकी जान सलामत चाहते हो तो 5 लाख रुपए हमें दो। जैसे ही सर्राफा कारोबारी सुबह दुकान पहुंच और शटर खोला तो वहां एक पत्र पड़ा मिला। जैसे ही उसे पत्र को दुकानदार ने पढ़ा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल सूचना पुलिस को दी। मामला संज्ञान में आते ही एसपी पलाश बंसल ने तिंदवारी थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की। पुलिस ने 12 घंटे की भीतर अभियुक्त शनि सिंह पुत्र रनमत सिंह निवासी ग्राम देवरा मजरा थाना तिन्दवारी जनपद बाँदा को गिरफ्तार कर लिया है। वही उसके साथी भानू सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी गल्खोरिया डेरा मजरा अमलीकौर थाना तिन्दवारी की तलाश जारी है। अभियुक्त शनि के कब्जे से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सिंह सेंगर ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सर्राफा कारोबारी को धमकी भरा पत्र मिला था। जिस पर एसपी ने आरोपियों के पकड़ने के लिए टीमें गठित की थी। छानबीन में मामला प्रकाश में आया कि सनी ने अपने दोस्त भानु के साथ मिलकर यह कृत्य किया था। कहा कि सोमवार को सनी को पकड़ लिया गया है। वहीं भानु की तलाश जारी है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उत्कर्ष सिंह चौकी प्रभारी बेन्दा घाट,कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर,आरक्षी शम्स इबरार अख्तर,देवांश सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई