ब्लैक मेलिग परेशान बाइक मिस्त्री ने पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के तुलसी बिहार कालोनी निवासी 40 वर्षीय भूपेद्र उर्फ बच्चा सोनी पुत्र रामसेवक सोनी बाइक मैकेनिक था। वह कालूकुआ में दुकान किए था। गुरूवार की रात वह दुकान से शराब के नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान फोन पर किसी से बात किया। फोन कटते ही उसने अबैध पिस्टल से कनपटी में सटाकर गोली मार ली। लहूलुहान होकर वही गिर पड़ा। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे घरवालो ने देखा तो उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े भाई कुलदीप और साले विश्वदीपक ने बताया कि भूपेद्र के साथी का एक साल पहले हादसे में पैर टूट गया था। वह उसका इलाज करवाने सतना गया था। वहां पर पंन्ना की रहने वाली महिला मिल गई। महिला और भूपेद्र के बीच बात चीत होती रहती थी। वह नशे का आदी था। आशंका है कि नशे में उक्त महिला ने उसका कोई वीडियो बना लिया था। उस वीडियो को लेकर उक्त महिला भूपेद्र को ब्लैक मेल करती थी। एक एक साल में भूपेद्र ने अपनी सारी कमाई गवां दिया। धीरे धीरे करके महिला भूपेद्र से बीस लाख रूप ले चुकी थी। अब उसके पास कुछ नही बचा था। इसी के चलते उसने खुदको गोली मारकर कर खुदकुशी कर ली है। मृतक तीन भाईयो में छोटा था।