बाँदा-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 751 जोड़े,जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद

SHARE:

जनपद में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 751 जोड़े एक दूजे के हुए। जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनपद के पं0 जेएन पीजी काॅलेज बाॅदा के ग्राउण्ड में गायत्री परिवार के पुरोहितों के द्वारा पूरे रश्मों, रीति-रिवाजों तथा मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी,नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत,एमएलसी प्रतिनिधि आलोक सिंह जिलाधिकारी बाँदा जेo रीभा,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न पांच स्थानों में 751 जोडों का वैवाहिक कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। जनपद बांदा में पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज प्रांगण में 246 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने वैवाहिक कार्यक्रम के नवविवाहित दम्पतियों को अपना आर्शीवाद एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि बडे सौभाग्य का विषय है कि जनपद बांदा में शनिवार को 571 जोड़ो तथा इस प्रांगण में 246 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री के निर्देशों में गरीब परिवार की बेटियों के विवाह हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। गरीब कल्याण की योजना प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। गरीब सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण योजना के साथ इस तरह के कार्यक्रम पदेश में सम्पन्न हो रहे हैं। उनकी मंशा है कि अंतिम पायदान में खडे व्यक्ति को शासन की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित कराना। उन्होंने कहा कि यह शुभ कार्य बिना किसी भेदभाव के समान रूप से किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्गों की गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के साथ 09 अल्पसंख्यक जोडों का निकाह भी पूरे रश्म व रीति रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया है। यह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक सामाजिक कार्य के साथ धार्मिक कार्य है तथा यह योजना प्रदेश में गाॅव-गॅाव एवं शहरों में पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम से समाज में दहेज जैसी कुरीति को भी समाप्त करने में सहायक होने के साथ ही गरीब परिवार के लोगों को अपनी बेटियों की शादी करने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। डीएम जे रीभा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेकों योजनायें संचालित की हैं। जिसमें मिशन शक्ति योजना,कन्या सुमंगला योजना,उज्जवला योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना,जननी सुरक्षा योजना प्रमुख हैं। योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि 51 हजार रूपये से बढ़कर ₹1 लाख कर दी गई है। जिसमें ₹60000 की धनराशि नव विवाहित बेटी के खाते में भेजी गई है। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी निभायी जा रही है। प्रदेश सरकार बेटी के जन्म होने पर जननी सुरक्षा योजना से लाभ प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी के लिए यह योजना बहुत ही मददगार है, जिससे गरीब परिवार के लोंगो को अपनी बेटियों की शादी करने में सहायता मिल रही है। जिलाधिकारी जे0रीभा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवदम्पतियों को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना है। जिससे गरीब परिवार की बेटियों की शादी करने में सहायता मिल रही है। वैवाहिक समारोह में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आये हुए अतिथि गणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज,अमित सेठ भोलू, कार्यक्रम संयोजक जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार अवस्थी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पुष्पेन्द्र, समस्त खण्ड विकास अधिकारी,डीसी एनआरएलएम,जिला प्रोबेसन अधिकारी मीनू सिंह,जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे,अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्चना भारती द्वारा किया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई