गैर हाजिर अधिकारी कर्मचारियों पर डीएम ने बड़ी कार्यवाही की है। निरीक्षण के दौरान गायब मिले 11 अधिकारी तथा 35 कर्मचारियों के डीएम ने वेतन काटे जाने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार की सुबह 10ः10 बजे डीएम जे रीभा अचानक विकास भवन पहुंच गई। जहां डीएम ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के 11 अधिकारी सहित 35 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अल्टीमेटम देते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारी तथा कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के निर्देश भी जारी किए हैं।