आजमगढ़- हमेशा जारी रखें अपने हक की लड़ाई,बढ़ चढ़कर राजनीति में हिस्सा लेकर समाज को बनाए मजबूत-रामपाल

SHARE:

आजमगढ़ के एसकेपी इंटर कॉलेज के मैदान में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के तत्वाधान में विशाल जन अधिकार महारैली कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक चुन्नीलाल प्रजापति ने की। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ वरदानी प्रजापति तथा मुख्य वक्ता अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति मौजूद रहे।
कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति की देखरेख में सम्पन्न हुआ। तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मंगेश प्रजापति प्रदेश महामंत्री अंबिका प्रजापति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों गुरुओं समाजसुधारको की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आए हुए अतिथियों का फूल मालाओं ओर महिलाओं को गुलदस्ता भेट कर की गई। पूर्वांचल क्षेत्र के आजमगढ़ में इस ऐतिहासिक प्रजापति जन अधिकार महारैली में हजारों की संख्या में समाज की महिलाओं युवाओं समाजसेवियों बुद्धजीवियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि जिस तरह समाज के ही लोगों को शासन प्रशासन को गुमराह करके इस विशाल सामाजिक जन अधिकार महारैली को एक मंत्री का सहारा लेकर प्रशासनिक दवाब बनाकर परमिशन कैंसिल कराकर असफल करने का कुत्सित प्रयास किया और रैली को निरस्त होने का दुष्प्रचार किया गया। इसके बावजूद इस घटना से समाज में क्रांति की ज्वाला,नई ऊर्जा जागृत हुई और प्रशासन को सच्चाई से अवगत कराते हुए अन्य समाजसेवियों के सहयोग से दोबारा तत्काल नया आदेश प्राप्त कर ऐतिहासिक रैली सफल हुई है। कॉलेज के मैदान में उमड़ा जनसैलाब ने समाज के जयचंदो को सबक सिखाने का संकल्प लिया। जन अधिकार महारैली को मुख्य अतिथि डा वरदानी प्रजापति ने समाज को सामाजिक राजनेतिक भागीदारी पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि राजनेतिक समाज बनाना है न कि राजनीतिक पिछलग्गू? मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि समाज को अब अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना पड़ेगा अपने उत्तर प्रदेश में अलग अलग जनपदों में 4 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत वोट प्रतिशत है। जिसको राजनीतिक दलों ने हमारे वोट लेकर सत्ता हासिल करने के बाद कभी प्रजापति समाज को हक अधिकार हिस्सेदारी भागीदारी नहीं देते हैं। इसलिए अब पूरे प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को चुनाव लड़ना होगा और आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में अपनी विधान सभाओ को चिन्हित कर अभी से पहले जो जिस दल में अपने दलों से संख्या के आधार पर मांग करे। यदि हिस्सेदारी नहीं देते हैं तो अपने संगठनों को बूथ पर पर मजबूत करने का काम करे। महिलाओं और युवाओं को इस पर ज्यादा जागरूक कर रुचि पैदा करने की जरूरत होगी । रैली को राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ सुरजीत प्रजापति ने शिक्षा और संगठन के महत्व को बताया। रैली की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय संरक्षक चुन्नीलाल प्रजापति ने समाज को एक नई दिशा प्रदान करने के साथ साथ कहा कि बिना राजननैतिक सत्ता के सब कुछ अधूरा है। इसको पाने के आपको अपने घरों से निकलना पड़ेगा और तन मन धन से संकल्पित होकर संगठनों को मजबूत बनाकर एकजुट होकर अधिकार प्राप्त करना है। कब तक हम दूसरे लोगों से मांगते रहेंगे। खुद में जज्बा पैदा कर हक छीनना है। एड पूरनलाल प्रजापति ने संविधान में दिए अधिकार बताया रैली को लालचंद्र प्रजापति,मोहिंदर प्रजापति जयनाथ प्रजापति,राम किशुन प्रजापति,संजीव कुमार प्रजापति,महावीर विश्वकर्मा,श्रीकांत साहू, छितेश्वर प्रजापति,सविता प्रजापति,सतीशचंद्र प्रजापति आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम अवध प्रजापति आजमगढ़ की टीम,बलिया जिलाध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति, जिलाध्यक्ष मऊ,अमरनाथ प्रजापति,योगेंद्र प्रजापति, गाजीपुर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र प्रजापति,गोरखपुर जिलाध्यक्ष प्रेमलाल प्रजापति, महिला मोर्चा की मीरा प्रजापति,सविता प्रजापति,पूनम प्रजापति, सीमा प्रजापति,मिर्जापुर के अध्यक्ष मेवालाल प्रजापति,जौनपुर के शंकर प्रजापति,देवरिया के पृथ्वीपाल,प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ के जयनाथ प्रजापति,वाराणसी,अम्बेडकर नगर ,आजमगढ़ के सभी ब्लाकों से हजारों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई