बाँदा-जनपद में 22 फरवरी को आयोजित होगी अटल आवासीय विद्यालय की परीक्षायें,कमिश्नर ने परीक्षा को सकुशल निपटाए जाने के दिये निर्देश

SHARE:

अटल आवासीय विद्यालय की परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में कमिश्नर ने परीक्षाओं को बेहतर ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाने को लेकर निर्देशित किया है।
आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल अजीत कुमार की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालय अछरोड बांदा के संचालन के संबंध में मंडल स्तरीय अनुसरण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने विद्यालय में कक्षा 6 एवं 9 के प्रवेश परीक्षा को सकुशल कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा को संपूर्ण कराये जाने हेतु मंडल के जनपदों में नोडल ऑफिसर नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया। परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन दिनांक 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे। आयुक्त ने कहा कि परीक्षा दिनांक 22 फरवरी 2026 को निर्धारित परीक्षा केदो में आयोजित की जाएगी।अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु मानसिक क्षमता परीक्षण अंकगणित परीक्षण एवं भाषा परीक्षण की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। समस्त प्रवेश आवेदन केवल ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे तथा उम्मीदवार आवेदन बोर्ड की वेबसाइट /अटल आवासीय विद्यालय की वेबसाइट से के माध्यम से कर सकेंगे। उन्होंने प्रवेश परीक्षा संपन्न करने के लिए कम से कम 1 सप्ताह पूर्व अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजीत कुमार ने अटल आवासीय विद्यालय में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था रखे जाने तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु बोरवेल पर जनरेटर की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में दो हाई मास्क लाइट की व्यवस्था कराए जाने तथा एक टीन शेड लगाए जाने की व्यवस्था करने के संबंध में भी निर्देशित किया। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय के, छात्र /छात्राओं को यूनिफॉर्म बुक्स एवं स्टेशनरी आदि की व्यवस्था समय से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में परीक्षाओं की सभी व्यवस्थाये समय से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिलाधिकारी बांदा जे0रीभा,मुख्य विकास अधिकारी महोबा,अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन उपाध्याय,यूपी श्रम आयुक्त एके सिंह सहित जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई